राशिफल  आज 20 जुलाई 2025

मेष
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी और निजी जीवन में किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। आपके लिए दिन थोड़ी हलचल वाला रह सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

वृषभ
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी। दिन आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा। निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आज लाभदायक साबित हो सकते हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।

मिथुन
किसी करीबी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा। भावनाओं के प्रवाह में बह सकते हैं। कामकाज में फोकस बनाए रखें, नहीं तो गलतियां हो सकती हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्राओं में सावधानी रखें।

कर्क
कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बन सकती हैं। मन कुछ अस्थिर रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां पक्ष में होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, खानपान पर ध्यान दें।

सिंह
साहस और आत्मविश्वास के बल पर आप कठिन कार्य भी सरलता से पूरा कर लेंगे। करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में सुखद क्षण आएंगे।

कन्या रा
किसी करीबी की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। संयम और धैर्य से काम लेना होगा।व्यापार में लाभ होगा, लेकिन साझेदारी में पारदर्शिता रखें। घरेलू जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।

तुला
रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात आपके जीवन में बदलाव ला सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक
करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा टालना बेहतर होगा।

धनु
अधूरे काम पूरे होंगे और वरिष्ठों से सहयोग भाग्य आपका साथ देगा।मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लाभदायक बातचीत हो सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।

मकर
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। व्यर्थ के तनाव से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।

कुंभ
किसी बड़े व्यक्ति से मुलाक़ात लाभकारी हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। नया निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करना होगा।

मीन
रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।दिन मिश्रित फल देने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। मानसिक तनाव से बचें और ध्यान या योग करें। जीवन में स्थिरता लाने का प्रयास करें।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button