राशिफल आज 19 जुलाई 2025

मेष
कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी या बिजनेस में नई शुरुआत संभव है।भाग्य का सितारा बुलंद, निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शनि का प्रभाव मेहनती बनाएगा।

वृषभ
मन थोड़ा विचलित रह सकता है। मानसिक तनाव से बचें और परिजनों से खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य का रखें ध्यान, संबंधों में सुधार मिलेगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी।

मिथुन
अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग, संचार कौशल से लाभ होगा।इंटरव्यू, मीटिंग या व्यापारिक वार्ता में सफलता संभव है।

कर्क
घर में शुभ कार्यों की योजना बन सकती है। परिवार में सुखद वातावरण, खर्च बढ़ सकता है।हालांकि खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। आज का दिन भावुक निर्णयों से बचने का है।

सिंह
आत्मबल बढ़ा हुआ रहेगा। पुराने निवेश से लाभ संभव है। धन लाभ के योग, आत्मविश्वास में वृद्धि होगा ।करियर को लेकर बड़ी योजना बन सकती है।

कन्या
ऑफिस या व्यापार में तनाव रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। काम का दबाव बढ़ेगा, संयम रखें ।पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

तुला
आपकी समझदारी से रिश्तों में मजबूती आएगी।नई योजनाओं की शुरुआत, प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता संभव है।

वृश्चिक
नेतृत्व क्षमता सामने आएगी।नया कार्य शुरू करने का उत्तम समय, सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में नई दिशा की शुरुआत संभव है।

धनु
मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। यात्रा के योग, आध्यात्मिकता की ओर रुझान।किसी दूर स्थान की यात्रा से लाभ हो सकता है। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।

मकर
शनि की दृष्टि आपको संयम रखने की सलाह देती है।विवादों से बचें, कर्ज संबंधी मामलों में सतर्कता रखें। फिजूलखर्ची से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ
प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।रिश्तों में नई शुरुआत, साझेदारी लाभकारी रहेगी।बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले हल हो सकते हैं।

मीन
दिनचर्या में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। काम में स्थिरता, स्वास्थ्य में सुधारहोगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे लाभ होगा।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button