राशिफल आज 3 जुलाई 2025

मेष
खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण लोकप्रिय रहेंगे। बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं।
वृषभ
प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात हो सकती है। शाम को मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
मिथुन
मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी। व्यर्थ में शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। सफलता देर से मिलेगी। अधिक भागदौड़ से बचना चाहिये। धन को लेकर समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में समय व्यर्थ न करें।
कर्क
दूसरों की बातों में आकर समय व्यर्थ न करें। कारोबारी यात्राओं से लाभ मिलेगा। रचनात्मक गतिविधियों में समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।
सिंह
डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आकर्षित रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
कन्या
रुके हुये कार्य दोबारा से शुरू होंगे। कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं।
तुला
नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर अधिक ध्यान न दें।
वृश्चिक
सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।जीवनसाथी और बच्चों से प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
धनु
लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। उत्सव का वातावरण रहेगा।सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहूमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं। आयात-निर्यात में उत्तम धन लाभ हो सकता है।
मकर
माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी।
कुंभ
जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कुछ काम टल सकते हैं।किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। ऑफिस में कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं।।
मीन
कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। मनोकामना पूर्ण हो सकती है। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में परिस्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं।
पं सुभाष पाण्डेय