राशिफल आज 17 नवंबर 2024

मेष
धन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत शुभ है।मन अशांत और अस्थिर हो सकता है, इसीलिये महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिये। जॉब में तनावमुक्त माहौल रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

बृष
ताजगी से भरपूर रहेंगे। जिसका प्रभाव काम में भी दिखाई देगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य पूरे करेंगे।कारोबार में प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। कोर्ट से जुड़े किसी पुराने मामले में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है।

मिथुन
जॉब को लेकर यात्रा कर सकती हैं। अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकते हैं। खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। दिखावे न करें। बीमारियों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखें।

कर्क
सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार से दूर रहें।कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है। घरेलू के कार्यों में आप हाथ बँटायेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में आ रही बाधा दूर हो सकती है। युवा मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। काम करने की क्षमता बढ़ेगी।

सिंह
नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति में आ रही बाधा हटेगी।किसी करीबी के साथ विरोध दूर होगा।अनजान लोगों से सतर्क रहें। परिवार में सुख-शान्ति का भाव बना रहेगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।

कन्या
कारोबार में ऑर्डर मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। जिसको पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। जीवनसाथी को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलने के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले काम को लेकर आपको काफी सतर्क रहना चाहिये।

तुला
रूके हुए काम को निपटाने का प्रयास करें। दिन सामान्य रहेगा।अहंकार से बचें। दंपत्तियों में प्रेम भाव बढ़ेगा भाग्य का साथ न मिलने के कारण कुछ काम रूक सकते हैं। मेहनत की तुलना में कमाई न होने से असन्तोष रहेगा। आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।

बृश्चिक
आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगी। जो लोग नौकरी ढूँढ रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। महँगे सामानों की खरीदी पर धन खर्च कर सकते हैं।

धनु
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नया सीखने को मिलेगा।समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिगड़ते हुये काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव आयेंगे। घर के कार्यों में प्राथमिकता से पूरा करेंगे। वाहन में खराबी आ सकती है।

मकर
प्रबुद्ध जनों या साधु-संतों से भेंट होगी। किसी मित्र के साथ मतभेद उभर सकते हैं।कमीशन से सम्बन्धित कार्यक्षेत्र से धन लाभ होगा। जॉब में वर्चस्व दबदबा बना रहेगा। दूसरों पर ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ
स्टूडेंट्स के ऊपर पढ़ाई और करियर का दबाव हो सकता है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। सतर्क होकर के काम करना होगा।जीवनसाथी का सहयोग आत्मबल देगा। एक गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। धैर्य रखें। पूजापाठ में मन लगेगा। नुकसान पहुँचा सकती है।

मीन
कार्य के प्रति समर्पण की लोग प्रशन्सा करेंगे। दिनचर्या को संयमित रखें।पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। क्रोध में किसी को प्रतिक्रिया न दें। सम्बन्ध भी खराब हो सकते है। बुजुर्ग लोगों की स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा।
पं सुभाषपाण्डेय

Related Articles

Back to top button