6 साल की बच्ची ने बनाया लिंबो स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड
लिंबो स्केटिंग में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

अहमदाबाद में रहने वाली 6 साल की तक्षवी वघानी ने ऐसा कमाल किया है कि उनका नाम इतनी कम उम्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर दिया गया है। 6 साल की उम्र बच्चों की खेलने की होती हैं लेकिन तक्षवी वघानी ने सभी को हैरान कर दिया है।
तक्षवी वघानी ने ना केवल अपने घरवालों का नाम रोशन किया है बल्कि उन्होंने पूरे भारत का नाम रोशन कर दिया है। तक्षवी ने लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग में 25 मीटर से अधिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि उनका यह खास वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर कर लोगों को जानकारी दी है।
तक्षवी हैं बच्चों के लिए इंस्पिरेशन
तक्षवी हर एक बच्चे के लिए इंस्पिरेशन है। ऐसे में यह हर पेरेंट्स को समझना चाहिए की पढ़ाई के साथ ही साथ बच्चों को एक्स्ट्रा एक्टिविटी में जरूर भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे उनकी रुचि के बारे में पता चलता है। पढ़ाई के साथ ही तक्षवी वघानी ने भी स्केटिंग की ट्रेनिंग ली थी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।