संघ का खीर खिलाने का कार्यक्रम, चाकूबाजी में 8 घायल

जयपुर :राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) के एक कार्यक्रम में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात संघ के कार्यकर्ता करणी विहार इलाके में दशहरा मैदान में शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे थे। इसी कार्यक्रम में खीर खिलाने का कार्यक्रम चल रहा था।

हनुमान चालीसा पर जताया विरोध
शिव मंदिर में संघ का खीर उत्सव चल रहा था। इस दौरान संघ कार्यकर्ता जयघोष लगा रहे थे। इस पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने एतराज जताया तो संघ कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा शुरू कर दी। इसके बाद बाप-बेटे आए और संघ के कार्यक्रम में चाकूबाजी शुरू कर दी। इसमें संघ के 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

निम्बार्क नगर के हैं संघ कार्यकर्ता
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, निम्बार्क नगर के संघ कार्यकर्ता का शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे थे।

Related Articles

Back to top button