मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला, मुंबई की 7 विकेट से जीत

IPL 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने के बाद 173 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम ने आसानी से इस टारगेट को चेज कर लिया। सूर्या ने 102 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया. मुंबई की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने शानदार शतक लगाया. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. सूर्यकुमार के शतक के दम पर मुंबई ने 12 मैचों में चौथी जीत दर्ज की. बता दें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए, जवाब में मुंबई की टीम ने ये लक्ष्य सिर्फ 17.2 ओवर में हासिल कर लिया. बड़ी बात ये है कि मुंबई के 3 विकेट सिर्फ 31 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 143 रनों की अजेय साझेदारी कर टीम को जिता दिया.

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच
मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव सबसे बड़े संकटमोचन बनकर उभरे। उन्होंने 102 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मुंबई को कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

सूर्यकुमार यादव ने लगाया शतक
सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा है। उनकी वजह से ही मुंबई इंडियंस की टीम मैच जीतने में सफल हो पाई है। उन्होंने 51 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

पंड्या-चावला भी छाए
मुंबई की जीत में सूर्यकुमार यादव के अलावा उसके गेंदबाजों का भी बड़ा हाथ रहा. खासतौर पर हार्दिक पंड्या और पीयूष चावला का जिन्होंने 3-3 विकेट हासिल किए. चावला ने तो ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के विकेट चटकाए जिसके बाद हैदराबाद का बड़े स्कोर तक पहुंचने का ख्वाब टूट गया.

जसप्रीत बुमराह ने भी 4 ओवर में महज 23 रन देकर एक विकेट लिया. हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 48 रन ट्रेविस हेड ने बनाए. इसके अलावा पैट कमिंस ने 17 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया, जिसमें एक ओवर मेडन था. हालांकि हैदराबाद की टीम को हार मिली. अब इस टीम के 11 मैचों में 12 अंक हैं.

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 84 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 33 रन और तिलक वर्मा 19 रन बनाकर मौजूद हैं।

6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का हाल
6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा 9 रन और सूर्यकुमार यादव ने 11 रन बनाए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किया विकेट
भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट कर दिया है। नमन धीर अपना खाता तक नहीं खोल पाए। उन्हें भुवनेश्वर की गेंद समझ नहीं आई और वह हेनरिक क्लासेन को कैच दे बैठे।

रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे। उन्होंने चार रन बनाए।

ईशान किशन हुए आउट
ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 9 रन ही बना सके। मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 4 रन और नमन धीर मौजूद हैं।

हार्दिक-पीयूष ने हासिल किए तीन-तीन विकेट
मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और अंशुल कम्बोज ने एक-एक विकेट चटकाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button