केदारनाथ धाम यात्रा चरम पर रोज, रोज पहुंच रहे 24000 से ज्यादा श्रद्धालु
अब तक 4 लाख सें अधिक ने किये दर्शन

रुद्रप्रयाग (उत्तराखण्ड) : केदारनाथ यात्रा चरम पर पहुंच गई है।, प्रतिदिन 24 हजार से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंच रहे हैं। पैदल मार्ग पर यात्रियों का हुजूम प्रतिदिन लगा हुआ है। वहीं प्रशासन भी यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है।
गत 2 मई को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने बाद 19 दिन में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या चार लाख पार हो गई है। केदारनाथ धाम दर्शनों को आने वाले यात्रियों की संख्या अधिकतम 20 मई से लेकर 15 जून तक ही पूरे यात्रा सीजन में रहती है।
यात्रा के शुरू दिन 30 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। वहीं इसके बाद भी संख्या 20 हजार से अधिक प्रतिदिन पहुंच रही थी, लेकिन भारत व पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के बाद संख्या 17 हजार पहुंच गई थी, इस बीच कई एडवासं बुकिग भी कैंसिल हुई, लेकिन अब एक बार फिर से यात्रा ने रफ्तार पकड लिया है और प्रतिदिन 24 हजार से अधिक यात्री दर्शनो को पहुंच रहे हैं।
वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने से बद्रीकेदार मंदिर समिति भी पूरी नजर रखे हुए हैं। मंदिर में 16 घंटे से अधिक समय तक कपाट खोले जा रहे हैं। ताकि दर्शन को पहुंच रहे सभी यात्रियों को दर्शन कराया जा सके। इन दिनों केदारनाथ धाम में मौसम भी काफी खुशनुमा बना हुआ है। बीकेटीसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पाण ने बताया कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, दर्शन को पहुंच रहे सभी यात्रियों के दर्शन कराए जा रहे हैं।