‘लॉक्ड, लोडेड और रेडी’, इंडियन आर्मी ने जारी किया नया VIDEO
जम्मू-कश्मीर में LOC से लेकर समंदर तक भारतीय सेना एक्शन में

मुम्बई : देश में LOC से लेकर दिल्ली तक इस वक्त हलचल तेज है। दिल्ली में आज बहुत बड़े फैसले का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फुल एक्शन में हैं। पीएम मोदी ने CCS समेत 4 मीटिंग की। वहीं, आपको बता दें कि भारत सरकार के फैसले से पहले इंडियन आर्मी ने नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में इंडियन आर्मी के जांबाज जवान फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं।
वीडियो जारी करते हुए कहा गया है कि लॉक्ड, लोडेड और हमेशा तैयार। दुश्मन कहीं नहीं छुप सकते, हम उन्हें खोज निकालेंगे। सेना के मैसेज बिल्कुल क्लियर है किसी भी ऑपरेशन के लिए आर्मी रेडी है। बस फाइनल ऑर्डर का इंतजार है।
नेवी की पाकिस्तान को सबसे बड़ी चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल से लेकर समंदर तक भारतीय सेना एक्शन में है। इस बीच इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी दी है। भारतीय नौसेना ने कहा है कि न तो कोई दुश्मन उसकी रेंज से दूर है और न ही कोई मिशन। इंडियन नेवी ने ये भी कहा है कि कोई भी समंदर इतना विशाल नहीं है। साफ है कि इंडियन नेवी का ये मैसेज पाकिस्तान के लिए है। इस मैसेज के सा साथ इंडियन नेवी ने अपने जंगी बेड़े का नया वीडियो भी जारी किया है।
पाकिस्तान में खौफ का माहौल
उधर, पाकिस्तान की टेंशन बढ़ती जा रही है। इस्लामाबाद में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत 24 घंटे के अंदर उसपर हमला कर सकता है। भारत के संभावित हमले से बौखलाया पाकिस्तान सरहद पर अंधाधुन फायरिंग कर रहा है।