नगालैंड के राज्यपाल ने किए रामलला के दर्शन, बोले – पूरे देश को अयोध्या से मिल रही स्फूर्ति

अयोध्या/लखनऊ: नगालैंड के राज्यपाल श्रीला गणेशन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए और अयोध्या के पुराने दिनों को याद किया।
दर्शन के बाद उन्होंने कहा, काफी साल पहले आया था अयोध्या, लेकिन प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली बार आया हूं, कल्याण सिंह जब थे मुख्यमंत्री तब आया था अयोध्या।
आज अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा, बहुत बदल गई है अयोध्या। अच्छा विकास हुआ है। इससे पहले उनके अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने कहा कि काफी साल पहले अयोध्या आया था, लेकिन तब मंदिर नहीं बना था। प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार अयोध्या आया हूं। कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब अयोध्या आने का मौका मिला था। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में बहुत बड़ा फर्क दिख रहा है। पूरे देश को अयोध्या से स्फूर्ति मिल रही है। राज्यपाल महोदय दर्शन-पूजन करने के बाद काफी खुश नजर आए।