यूपी में 18 PCS अफसरों के ट्रांसफर

एसडीएम उन्नाव नम्रता सिंह लखनऊ नगर निगम की अपर नगर आयुक्त बनीं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार काे भी तबादला एक्सप्रेस के संलाचन जारी रखा है। शासन ने 18 पीसीएस अफसराें का तबादला किया है। एसडीएम लखीमपुर खीरी अवनीश कुमार 15 मई को मिर्जापुर किया गया तबादला आज निरस्त किया गया है। अब अपने पहले वाले स्थान पर तैनात रहेंगे।

रविवार को करीब 18 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों के क्रम में पीसीएस राजित राम गुप्ता को एडीएम नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति बलिया बनाया गया है। साथ ही नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, स्वप्निल कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे चित्रकूट और रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ बना दी गई है।

गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी नगर रहे गंभीर सिंह को आजमगढ़ जिले का ADM वित्त राजस्व बनाया गया है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ रहे हनुमान प्रसाद को रामपुर का एडीएम वित्त राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अम्बरीश कुमार बिंद को बरेली जिले का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। राजीव कुमार राय और शुभी काकन को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है। राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही बागपत के अपर जिलाधिकारी न्यायिक रहे सुभाष सिंह को अपर नगर आयुक्त वाराणसी, राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ और हेम सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण में सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही वंदिता श्रीवास्तव द्वितीय को बरेली विकास प्राधिकरण में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव रहे सत्येंद्र सिंह को शामली का एडीएम वित्त राजस्व बनाया गया है। विनय कुमार सिंह द्वितीय को ADM नगर गाजियाबाद, योगेंद्र कुमार को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत जिले का अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button