राशिफल आज 17 मई 2025

मेष
रिश्तेदारों और मित्रों को पर्याप्त समय देंगे। व्यक्तित्व और विचारशैली में परिवर्तन आयेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। युवाओं को करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम करें।

-वृषभ
सोशल मीडिया में अनावश्यक चर्चाओं से बचना चाहिये। बुरी लग सकती है। लोगों पर अधिक विश्वास करने से बचें। प्रेमी जन के व्यवहार से मन विचलित हो सकता है। चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी रहेगा।

मिथुन
बच्चों को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही अच्छा है। साझेदारी वाले कार्य आरम्भ कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी चाहिये। विरोधी सामने मित्रता का प्रस्ताव रख सकते हैं।

कर्क
सभी कार्य सही दिशा में पूरे होते दिखेंगे। लोग आपकी भावुकता का लाभ उठा सकते हैं। विश्वसनीय मित्रों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। लोग आपके प्रति प्रेम पूर्वक व्यवहार रखेंगे। आपको अन्य साधनों से धन लाभ प्राप्त होगा।

सिंह
प्रेम विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्य राजनीतिक कारणों से पूरे हो सकते हैं। सन्तान की सफलता से मन प्रसन्न होगा।

कन्या
उच्चाधिकारियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। बिना विचार किये कोई भी निर्णय न लें। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला
विवाहोत्सुक युवतियों का विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान नयी योजनाओं में लगेगा। पैतृक व्यवसाय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपका रूझान बढ़ेगा। थोड़ी सी सावधानी के कारण आपके बिगड़ते सम्बन्ध सुधर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक
नये कार्यों की रूपरेखा बना सकते हैं। सोच सदैव सकारात्मक रखें। प्रबन्धन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों की लोग सराहना करेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।

धनु
किसी अच्छी संस्था से जुड़ने या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।

मकर
विरोधी ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। मन किसी काम में नहीं लगेगा। माता-पिता के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। टीवी और मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कुंभ
नजदीकी मित्रों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। सभी की भावनाओं का सम्मान करें। महिलाओं के लिये दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें।

मीन
व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।विशेष योगदान दे सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। कठिन कार्य भी सरलता से पूर्ण कर लेंगे। सहकर्मियों से काफी सहायता मिल सकती है।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button