राशिफल  आज 5 जुलाई 2025

मेष
उच्चधिकारी प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश न करें। व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबन्ध करने से बचना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

वृषभ
लोगों की समस्याओं को सुलझाने में रूचि लेंगे। चुनौतीपूर्ण कार्यों को अन्जाम दे सकते हैं। पूरी तरह से कारोबार में फोकस बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी को लेकर चल रहे मामलों में विजय होने की सम्भावना है। संबंधों में कुछ समस्या है बहस करने से बचना चाहिये।कुंडली सॉफ्टवेयर

मिथुन
उपलब्धियों की समूह में चर्चा होगी। नव दम्पति हनीमून का प्लान बना सकते हैं। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

कर्क
माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। व्यापारी परेशान हो सकते हैं। गलत वृत्तियों पर नियन्त्रण रखें।

सिंह
तीर्थ यात्राओं में जाने का विचार बनायेंगे। काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं।संवादशैली से लोग आकर्षित रहने वाले हैं। मन में अनेक रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कार्यशैली में सुधार हो सकता है। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

कन्या
नया कारोबार आरम्भ कर रहे हैं तो थोड़ी समस्या हो सकती है। परिवार में तालमेल की कमी महसूस होगी।बेकार के कार्यों में अधिक समय व्यर्थ न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

तुला
कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। दिनचर्या अनुशासित रहेगी। उच्च अधिकारी आपसे सन्तुष्ट रहेंगे। धन को लेकर कुछ परेशानी महसूस होगी। आपकी बातों से लोग आहत हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक
उग्र व्यवहार के कारण सभी के निशाने पर आ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय व्यर्थ न करें। दूसरों से अधिक अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।

धनु
गठिया-वात के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। कार्यों को दोपहर के पहले पूर्ण कर लें।जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नये सम्बन्धों के जन्म लेने की सम्भावना बन रही है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों पर तनाव कम रहेगा।

मकर
परिवार में आपसी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर काफी गम्भीर प्रयास करेंगे।मित्र विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धीरे-धीरे परिस्थितियाँ पूर्ण रूप से आपके पक्ष में हो जायेंगी।

कुंभ
प्रतिभा लोगों के सामने उभरकर सामने आ सकती है।कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से परेशान होंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव हो सकता है।

मीन
जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दिन शुभ नहीं है।नये कार्यों में कुछ रुकावटें आने की आशंका है। व्यवसाय में कुछ गतिरोध महसूस हो सकता है। दिनचर्या को अनुशासित रखें। विद्वान लोगों से सलाह लें।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button