राशिफल आज 23 जुलाई 2025

मेष
कार्यस्थल पर योजनाएं सफल हो सकती हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
वृषभ
अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। धन के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर के बुजुर्गों से लाभकारी सलाह मिलेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन
मित्रों से मुलाकात होगी और पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। दिन संचार और रिश्तों के लिए अनुकूल है।नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क
कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है।मानसिक तनाव से दूर रहना लिए लाभकारी होगा। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें, वाद-विवाद से बचें।
सिंह
दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है।नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। नौकरी या व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है, पर बातचीत से हल निकलेगा।
तुला
वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। दिन संतुलन बनाए रखने का है।किसी नए संपर्क से भविष्य में लाभ मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है।
वृश्चिक
निवेश से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।आत्मविश्वास की कमी हो सकती है, लेकिन पुराने अनुभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है।
धनु
छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
मकर
कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। दिन मेहनत और अनुशासन से सफलता दिलाएगा।परिवार में खुशहाली रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ
सीनियर्स से सराहना मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। संबंधों में मिठास बनी रहेगी। वित्तीय लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
मीन
किसी के व्यवहार से निराशा हो सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।मन को शांत रखें और ध्यान लगाएं। निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
पं सुभाष पाण्डेय