राशिफल आज 16 जुलाई 2025

मेष
जीवनसाथी के साथ बातचीत अवश्य करनी चाहिये। नौकरी या व्यवसाय के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घरेलू कलह होने की सम्भावना है। लम्बी दूरी की यात्रा पर जानें से बचें। बनते कार्यों में रुकावट आने से चिड़चिड़े हो सकते हैं। बारिश में भीगने से अपना बचाव अवश्य करें।
वृषभ
लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। शान्ति और धैर्य का परिचय दें। व्यापार में बड़े लाभ मिलने की भरपूर सम्भावना है। रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मिथुन
मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में आपको दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। लाभ मिलेगा। घरेलू जीवन में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। सन्तान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। दैनिक दिनचर्या अनुशासित रखें।
कर्क
पुराने रोगों से राहत मिल सकती है।जीवनसाथी के साथ भोजन के लिये बाहर जा सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। भविष्य के विषय में आप योजना बना सकते हैं।
सिंह
सरकार की ओर से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में नये प्रयोग कर सकते हैं।महँगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आप अत्यधिक रुचि लेने वाले हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे।
कन्या
बच्चे अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण ऊर्जावान रहेगा।परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके लिये अनुकूल हैं। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पुनः प्रारम्भ हो सकता है। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग आपको मिलेगा। विरोधियों पर आपको विजय मिलने की पूर्ण सम्भावना है।
तुला
सहकर्मियों से अत्यधिक सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।आत्मविश्वास में कमी होने की सम्भावना है। गर्मी और उमस के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने वाली है। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक
सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नये कार्यों को आरम्भ करना उचित नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने की आवश्यकता है। वाहन धीमी गति से चलायें।
धनु
सरकार की ओर से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। महँगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आप अत्यधिक रुचि लेने वाले हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे।
मकर
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रखरखाव में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में कार्य का अतिरिक्त दबाव हो सकता है।गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। महिलाओं को हार्मोन सम्बन्धी कुछ समस्या हो सकती है। कानूनी विवादों में आपको परेशान होना पड़ सकता है।
कुंभ
बैंकिंग से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलने में देरी होगी।बच्चों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी जन के साथ मतभेद होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी वाणी में मधुरता रखें।
मीन
किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से प्रसन्नता होगी।सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। सभी कार्य सुगमता से पूर्ण हो जायेंगे।
पं सुभाष पाण्डेय