वाराणसीः दुष्कर्म के आरोपी देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर 20 हजार का इनाम

गाजीपुर/वाराणसीः वाराणसी की चेतगंज की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 16 दिसंबर, 2023 को उसकी मुलाकात राजीव किरन से हुई थी। इसके बाद राजीव उसे मैसेज और कॉल करने लगा। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र भी दिया था।

दुष्कर्म के आरोपी गाजीपुर के देवकली ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राजीव किरन पर कमिश्नरेट के गोमती जोन के डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। राजीव के खिलाफ दो मार्च को बड़ागांव थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था।

चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटीइमली की एक महिला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता के अनुसार, 16 दिसंबर 2023 को एक जन्मदिन की पार्टी में उसकी मुलाकात हरहुआ स्थित अवध पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने वाले राजीव किरन से हुई थी। इसके बाद राजीव किरन उन्हें मैसेज भेजने लगा और उनका पीछा करने लगा।

21 दिसंबर, 2023 को राजीव किरन एक बार फिर उनका पीछा किया और शिवपुर तक आया। शिवपुर में उसने अपना फ्लैट दिखाने और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करने के लिए कहा। फ्लैट में जाने पर राजीव किरन ने उन्हें जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। होश में आने पर उन्होंने राजीव किरन की करतूत पर नाराजगी जताई तो उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button