राजकीय सम्मान के साथ हुआ भाजपा नेता सुशील मोदी का अन्तिम संस्कार

कल हुआ था निधन, जेपी नड्डा भी पहुंचे पटना

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके आवास के आरएसएस कार्यालय लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुशील मोदी आरएसएस के आजीवन सदस्य थे। यहां से उनका पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद दीघा घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को आरएसएस कार्यालय से विधान परिषद परिसर ले जाया गया। यहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। इसके बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया.

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने शोक जताया।

जेपी नड्डा ने नम आंखों से किया याद
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचने में देर हो गई, लेकिन वह आए तो अश्रुपूरित नेत्रों से पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को विदाई दी और मुखाग्नि के दौरान खड़े रहकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सुशील कुमार मोदी के बेटों से बात की और कहा कि पूरा भाजपा परिवार आप सभी के साथ गमगीन है।

विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद् और राज्यसभा- चारों सदनों के सदस्य रह चुके बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान से विदाई के बाद मुखाग्नि की प्रक्रिया हुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी सुशील मोदी को अंतिम विदाई देने के लिए पटना पहुंचे।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर यादव, राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत भारी संख्या में नेता और हजारों समर्थक दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ मुखाग्नि की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद आरके सिन्हा बोले- अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है
भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्ह ने सुशील मोदी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने अपने शोक संदेश में बताया कि सुशील जी मेरे छोटे भाई समान थे। अभी जब सुशील जी के कैंसर का समाचार मिला तब मैं दिल्ली से आया और उनके राजेंद्र नगर आवास पर जाकर मिला भी था। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि सुशील जी हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गये।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में उनके आवास पर लाया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह समेत कई वरीय नेता सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button