‘2024 में भाजपा 2019 से भी बड़ी सफलता प्राप्त करेगी… मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या

कहा- पाकिस्तान की जनक है कांग्रेस पार्टी

लखनऊ: भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दक्षिण और मध्य भारत में मोदी की लहर चल रही है। इस बार भाजपा 2019 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण और मध्य भारत में मोदी लहर चल रही है। इस बार का चुनाव एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा 2019 के मुकाबले ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बांग्लोदेशियों को बुलाकर अपने यहां वोटर के रूप में इस्तेमाल किया है।

वहीं तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर कहा, “कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान की लव स्टोरी 4 जून को खत्म हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की निर्माता है इसीलिए उन्हें पाकिस्तान से इतना प्यार है और स्वाभाविक रूप से पाकिस्तान भी बदले में उन्हें प्यार देता है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी के बयानों को देख रही है और 4 जून को पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी की यह लव स्टोरी खत्म हो जाएगी।”

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत निश्चित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव छोड़ रहे हैं, वह भाग रहे हैं। जिसका उदाहरण खुद राहुल गांधी भी हैं। स्मृति ईरानी के सामने राहुल गांधी चुनाव लड़ने की क्षमता नहीं रखते हैं। वह अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार के चुनाव में एक तरफ जनता चुनाव लड़ रही है। यानी की मोदी का परिवार (जनता) वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक परिवार चुनाव मैदान में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button