बिहार में खरगे की एंट्री, उधर कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं ने कर दिया खेला

बिहार में चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका

पटना: बिहार में चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

बिहार में खरगे की एंट्री के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। खरगे आज

विनोद शर्मा ने पार्टी पर लगाए कई गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress) ने बिहार में कांग्रेस पार्टी जंगलराज पार्ट-2 की शुरुआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए है। भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्यासी बनाती हों मंशा स्पष्ट है।

विनोद शर्मा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। जिससे पार्टी पुरी तरह से समाप्त हो रही है। अतः मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्य सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

अरविंद ठाकुर ने भी लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार कांग्रेस के नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन,सम्पत्ति बंटवारा आदि पर जन भावना के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा के चलते मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button