नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
पंचकूला : हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी की बतौर मुख्यमंत्री ताजपोशी होगी। पंचकूला में सैनी की ताजपोशी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के बड़े नेता और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। अनिल विज समेत 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि सैनी की कैबिनेट में जाति समीकरण का पूरा ख्याल रखा जाएगा। दोपहर 1 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण होगा। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की भी उम्मीद है।

मनसा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
नायब सैनी पंचकूला के दशहरा मैदान में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण वाल्मीकि जयंती के दिन हो रहा है इसलिए सैनी सबसे पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मनसा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

पंचकूला पहुंच रहे नीतीश, चंद्रबाबू और शिंदे
19 राज्यों के मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण का गवाह बनेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के सबसे बड़े लीडर नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी चीफ चंद्र बाबू नायडू, महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण के लिए पंचकूला पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button