राशिफल  आज  9 मई 2024

राशिफल  आज  9 मई 2024
मेष
आपकी वाणी से लोग आकर्षित रहेंगे। जोखिम भरे निवेश के कारण आपको नुकसान हो सकता है। विरोधी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृष
आपके द्वारा किये गये कार्यों और योगदान की लोग प्रशन्सा करेंगे। कार्यशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ खुशियों के पलों का आनन्द लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।
मिथुन
व्यापार में आप कुछ त्वरित निर्णय ले सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें।नये कार्यों में आपको नुकसान होगा। भोग में आप धन खर्च करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जुकाम और मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं।
कर्क
दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। मित्रों का आगमन हो सकता है। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।
सिंह
महिलायें अपनी गृहस्थी के कार्यों में लगी रहेंगी। परिवार और कारोबार में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा।सन्तान की सफलता से हर्षित होंगे। जल्दबाज़ी के किये गये कार्यों में गड़बड़ियाँ हो सकती है।
कन्या
मन में किसी गम्भीर विषय को जानने की लालसा रहेगी। तरक्की होने से आप प्रसन्न रहेंगे।लोग स्वार्थ वस आपकी चापलूसी करने में लगे रहेंगे। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति के साथ आप काफी अच्छा सम्वाद कर सकते हैं।
तुला
विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े असमन्जस की स्थिति में रहेंगे। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। इसीलिये आज महत्वपूर्ण पेपरवर्क्स को बेहद सावधानी पूर्वक करें।
वृश्चिक
विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है।
धनु
जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर
कारोबार में अच्छी ब्रान्डिंग करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको पुराने अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। आज किसी पर्यटन यात्रा के लिये जा सकते हैं।
कुंभ
अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। परिजन आपके विचारों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।आप दूसरों की मदद करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं।
?मीन
अपने मन की बातें दूसरों से तुरन्त शेयर न करें। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आप अपनी योग्यता के प्रदर्शन से आलोचकों को चौंका सकते हैं। जिसके कारण आप उतनी ही शीघ्रता से काम पूरा भी कर लेंगे।
पं सुभाषपाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button