रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पुजारी ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का रामदरबार और चांदी की गाय प्रतीक स्वरूप भेंट

अयोध्या. कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति कार में सवार होकर अयोध्या धाम पहुंची। जहां सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला अयोध्या धाम के लिए निकला, आमजन का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था।

अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंची। यहां दर्शन पूजन करने के बाद पुजारी ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का रामदरबार और चांदी की गाय प्रतीक स्वरूप भेंट की। इसी के साथ राष्ट्रपति को प्रसाद भी दिया। हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के साथ ही राष्ट्रपति ने वहां आरती भी की। फिर वे सरयू घाट पर पहुंची, जहां महाआरती में शामिल होकर आरती भी की।

राष्ट्रपति के लिए सजा सरयू घाट
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी पहले से ही हो गई थी। उनके स्वागत के लिए सरयू घाट को भी सजाया गया था। पूरे घाट के आसपास फूल मालाएं लगाई गई थी। इसी के साथ घाट पर भी रेड कारपेट बिछाया गया था। इस कारण सरयू घाट का नजारा भी अपने आप में आकर्षित करने वाला नजर आ रहा था।

अयोध्या में उमड़ रहा जनसैलाब
आपको बतादें कि जब से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ है। तभी से राम भक्तों की लाइन अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रही है। नेता, अभिनेता, जनप्रतिनिधि हर कोई रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां देश विदेश से श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button