रुड़की पुलिस ने 80 किलो गौमांस किया बरामद

आरोपियों से गौकशी के उपकरण भी किए बरामद

रुड़की (उत्तराखंड): भगवानपुर तहसील की बुग्गावाला थाना पुलिस ने बंदरजूड गांव में गौकशी की सूचना पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने गौकशी कर रहे बंदरजूड गांव निवासी इस्लाम पुत्र हनीफ, मुस्तकीम पुत्र रफीक, मिजान पुत्र इस्लाम और शाहनवाज पुत्र इस्लाम नाम के चार गौ तस…
सूचना के आधार पर गौ संरक्षण स्क्वायड टीम ने बाइक से गौ मांस की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रोक लिया। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी बाइक तथा प्रतिबंधित मांस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक पर रखे दो प्लास्टिक के कट्टे से करीब 80 किलो प्रतिबंधित मांस तथा मांस काटने वाले दो बड़े चाकू सहित बिना नंबर की एक बाइक बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौ संरक्षण स्क्वायड कार्यालय (किच्छा) टीम के उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, पुलिसकर्मी दीवान नाथ, पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार, पुलिसकर्मी राजकुमार एवं पुलिसकर्मी बलवंत सिंह देर शाम सिरौली कला क्षेत्र से सुरागरसी करते हुए दरऊ चौक पहुंचे। मुखबिर की सूचना के बाद ग्राम सैंजना मोड़ पर पुलिस को एक मोटर साइकिल पर दो आरोपी नजर आए।

शक होने पर पुलिस ने आरोपियों को बाइक रोकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी मोटर साइकिल पर रखे प्लास्टिक के दो कट्टे छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस टीम ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार फरार हुए आरोपी पूर्व में भी गोमांस तस्करी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं, पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। पुलिस के अनुसार बाइक चला रहा युवक 22 वर्षीय ग्राम दरऊ, कोतवाली किच्छा निवासी सलीम तथा पीछे बैठा युवक ग्राम दरऊ, निकट उमर मस्जिद, थाना किच्छा निवासी ताहिर था। पुलिस ने प्लास्टिक के दो कट्टे में रखे करीब 80 किलो प्रतिबंधित गौमांस को बरामद कर लिया।

पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी आलोक जोशी मौके पर पहुंचे और प्रथम दृश्यत: बरामद मांस को गौ वंशीय पशु का बताया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जोशी ने बरामद मांस का सैंपल लेकर डिब्बा सील करते हुए जांच के लिए लैब भिजवा दिया। पुलिस ने मांस काटने के दो बड़े चाकू भी बरामद कर लिए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बरामद बाइक को सीज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button