सपा नेता अकबर कुरैशी शौहर का कर्ज चुकाने के लिए बंधक बनाने का आरोप

आगराः मंटोला के एक सपा नेता पर ‘शौहर का कर्ज चुकाने के लिए’ दो साल तक महिला से जबरन निकाह कर दो साल तक बंधक बना कर रखने का आरोप लगाया है।
पीड़िता महिला का आरोप है कि मंटोला के रहने वाले सपा नेता अकबर कुरैशी से लेनदेन के मुकदमे में पति को दो वर्ष पूर्व जेल हुई थी। अकबर रकम लौटाने का दबाव बना रहा था। उसे बुलाकर अपने जानकार दो गवाहों के सामने जबरन निकाह पढ़ा लिया। अलग-अलग जगह रखकर उसका शोषण किया। कुछ समय से उसे शाहगंज क्षेत्र के एक बंद पड़े अस्पताल में रखता था। बाहर दो युवकों को पहरे पर रखा हुआ था।
शुक्रवार 15 मार्च को पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से 12 साल के बेटे को जानकारी दी। बेटा पिता के साथ शनिवार को पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड से मिलने पहुंचा। पुलिस आयुक्त ने शाहगंज थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बंद अस्पताल से महिला को मुक्त कराया। महिला ने इंटरनेट मीडिया पर पुलिस आयुक्त का आभार जताया है।
प्रभारी निरीक्षक शाहगंज थाना अमित मान ने बताया कि महिला के पति के जेल जाने के बाद अपनी मर्जी से आरोपित के साथ रहने की जानकारी हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।