राशिफल  आज 3 अगस्त 2025

मेष
व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है, जिससे मुनाफा होगा। दिन नई संभावनाओं से भरा है।कार्यस्थल पर काबिलियत की तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। सेहत उत्तम रहेगी।

वृषभ
धन संबंधित फैसलों में सावधानी रखें। दिन थोड़ा सतर्कता से बिताने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। खानपान संयमित रखें वरना पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन
नौकरी में तरक्की के योग हैं।दिन भाग्यवर्धक साबित हो सकता है। युवा वर्ग के लिए कोई प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शाम को कोई आर्थिक लाभ संभव है।

कर्क
कोई पुरानी योजना सक्रिय हो सकती है। दिन आत्मिक शांति और चिंतन का है। आत्मविश्वास बढे़गा, लेकिन भावनात्मक निर्णयों न लें। घर में बड़े सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह
नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। दिन ऊर्जा और आत्मबल से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।

कन्या
कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। मानसिक रूप से बेचैनी रह सकती है। योग व्यायाम से लाभ होगा।

तुला
कला, मीडिया, शिक्षा और लेखन से जुड़े लोगों के लिए अवसरों से भरा दिन है।दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति होगी।

वृश्चिक
कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। दिन मिश्रित फलदायी है।परिवार में कोई शुभ कार्य संभव है। अनावश्यक खर्च न करें। पुरानी समस्या दूर होंगी। लाइफ पार्टनर से सामंजस्य रहेगा ।

धनु
भाग्य पूरा साथ देगा। दिन अत्यंत शुभ है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।

मकर
ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है, लेकिन समझदारी समस्या का समाधान निकाल देगी।अपने आत्मबल पर भरोसा रखना होगा। घर में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ
नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। दिन रोमांचक हो सकता है। किसी पुराने मित्र से साझेदारी में व्यापार करने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। दिन का दूसरा भाग शुभ है।

मीन
नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।दिन विशेष उपलब्धियों वाला है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दिन के अंत में मानसिक शांति मिलेगी।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button