यूपी में तीन IAS और 51 PCS अधिकारियों का क‍िया तबादला

28 जिलों को मिले नए ADM, योगानंद पांडेय बने अयोध्या के नए एडीएम सिटी

लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार को तीन आइएएस व 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से एसीईओ इन्वेस्ट यूपी का अतिरिक्त पदभार वापस ले लिया गया है। उनके स्थान पर मथुरा के नगर आयुक्त रहे शशांक चौधरी को इन्वेस्ट यूपी का एसीईओ बनाया गया है। बरेली के मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश को मथुरा का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी देवयानी को बरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में संतोष बहादुर सिंह एडीएम (वि/रा) बरेली से एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर, अर्चना द्विवेदी एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर से अपर आयुक्त आजमगढ़, संतोष कुमार सिंह एडीएम (वि/रा) शामली से एडीएम (वि/रा) बरेली बनाए गए हैं।

सुभाष चंद्र प्रजापति एडीएम (वि/रा) फर्रूखाबाद से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ, अनिल चतुर्वेदी प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लंखनऊ से एडीएम (न्यायिक) अमेठी, संजय कुमार पांडेय एडीएम (प्रशासन) शाहजहांपुर से एडीएम (नजूल) प्रयागराज, अरुण कुमार सिंह तृतीय एडीएम (प्रशासन) झांसी से एडीएम (वि/रा) फर्रूखाबाद बनाए गए हैं। प्रदीप कुमार एडीएम (नजूल) प्रयागराज से अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, योगानंद पांडेय एडीएम (वि/रा) मथुरा से एडीएम (नगर) अयोध्या, अजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) आगरा से एडीएम (वि/रा) मीरजापुर बनाए गए हैं।

पंकज कुमार वर्मा एडीएम (वि/रा) महाराजगंज से एडीएम (वि/रा) मथुरा, रजनीश कुमार मिश्रा एडीएम (वि/रा) सहारनपुर से एडीएम (प्रशासन) शाहजहांपुर, जंग बहादुर द्वितीय प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से अपर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद, आजाद भगत सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) आगरा, अरुण कुमार अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट बनाए गए हैं। श्यामलता आनंद एडीएम (न्यायिक) झांसी से एडीएम (वि/रा) मैनपुरी, प्रशांत कुमार भारती एडीएम (प्रशासन) बुलंदशहर से एडीएम (वि/रा) महाराजगंज, राहुल प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारी उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर बनाए गए हैं। सुधवीर सिंह प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से एडीएम (न्यायिक) महोबा, रामजी मिश्रा एडीएम (वि/रा) मैनपुरी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, शिव प्रताप शुक्ला एडीएम (वि/रा) मिर्जापुर से एडीएम (प्रशासन) झांसी बनाए गए हैं। चंदन कुमार पटेल उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ बनाया गया है।

सुरेंद्र प्रसाद अपर नगर आयुक्त आगरा से अपर आयुक्त बस्ती, धीरेंद्र प्रताप एडीएम (न्यायिक) फतेहपुर से एडीएम (न्यायिक) अमरोहा, सलिल एडीएम (नगर) अयोध्या से एडीएम (वि/रा) सहारनपुर बनाए गए हैं। अमिताभ एडीएम (न्यायिक) बांदा से एडीएम (न्यायिक) उन्नाव, माया शंकर एडीएम (न्यायिक) अमरोहा से एडीएम (न्यायिक) बांदा बनाए गए हैं। संतोष कुमार उप निदेशक मंडी परिषद से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, शशि भूषण राय अपर नगर आयुक्त अयोध्या से अपर नगर आयुक्त बरेली, सुनील कुमार अपर नगर आयुक्त बरेली से एडीएम (न्यायिक) फतेहपुर, शिशिर कुमार शिशिर कुमार एडीएम (न्यायिक) महोबा से अपर नगर आयुक्त आगरा, विकास कुमार सिंह, एडीएम (न्यायिक) उन्नाव अतिरिक्त कार्यभार उप संचालक चकबन्दी उन्नाव को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। राजेश कुमार द्वितीय अपर नगर आयुक्त सहारनपुर प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ.

नागेन्द्र नाथ, एडीएम (न्यायिक) हमीरपुर से अपर नगर आयुक्त अयोध्या, रिजवाना शाहिद प्रशासनिक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर को एडीएम (न्यायिक) हमीरपुर, गुंजा सिंह विशेष कार्याधिकारी विकास प्राधिकरण गाजियाबाद को एडीएम (वि/रा) शामली, अरूण कुमार गोंड़ अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कौशांबी को एडीएम न्यायिक झांसी, शालिनी प्रभाकर नगर मजिस्ट्रेट बहराइच को राजेश प्रसाद एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट से नगर मजिस्ट्रेट बहराइच बनाया गया है।

प्रमोद कुमार पांडेय विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद को एडीएम (प्रशासन) बुलंदशहर, विजय नारायण सिंह एसडीएम लखनऊ को एडीएम (न्यायिक) भदोही, शिव नारायण सिंह एडीएम (न्यायिक) भदोही से एडीएम (न्यायिक) बलरामपुर, अवनीश कुमार एसडीएम लखीमपुर खीरी से एसडीएम मीरजापुर, युगान्तर त्रिपाठी एसडीएम मीरजापुर से एसडीएम लखीमपुर खीरी बनाए गए हैं।

गिरीश कुमार द्विवेदी सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से कुलसचिव गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद, राम नारायण, एसडीएम मैनपुरी से कुलसचिव मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर, परमानन्द सिंह एसडीएम झांसी से कुलसचिव मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर, राजीव रत्न सिंह, एसडीएम अयोध्या से विशेष कार्याधिकारी विकास प्राधिकरण गाजियाबाद, मीनू राणा एडीएम (वि/रा) अलीगढ़ से अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा, प्रमोद कुमार एडीएम (न्यायिक) बलरामपुर अतिरिक्त कार्यभार कुलसचिव मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर को एडीएम (वि/रा) अलीगढ़ व सौरभ सिंह एसडीएम लखनऊ को अपर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button