भारतीय राजदूत ने सभी कंबोडियाई दोस्तों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं
आईएफएस अधिकारी देवयानी खोबरागड़े एक बार फिर सुर्खियों में!

कंबोडिया (Cambodia): एक्स पर कंबोडिया में भारतीय दूतावास की पोस्ट के अनुसार, राजनयिक को खमेर संस्कृति और परंपरा की गहरी समझ है, उन्होंने देश के नए साल को चिह्नित करने के लिए ‘सुरुचिपूर्ण’ तरीके से कपड़े पहने। कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने कहा, हमारे सभी कंबोडियाई दोस्तों को खमेर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
देवयानी 1999 बैच की IFS अधिकारी हैं। वह महाराष्ट्र कैडर के रिटायर्ड आईएएस उत्तम खोब्रागेड की बेटी हैं। 12 दिसंबर, 2013 को वीजा धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। तब वह न्यू यॉर्क में भारत की डिप्टी काउंसिल जनरल थीं। उनकी गिरफ्तारी से भारत और अमेरिका में कूटनीतिक तनाव उत्पन्न हो गया था।
आईएफएस अधिकारी देवयानी खोबरागड़े एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कंबोडिया में नए साल के मौके पर उन्होंने ‘खमेर अप्सरा’ का रूप धरा. लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए खोबरागड़े ने यह तरीका चुना. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब शेयर हो रही हैं. देवयानी खोबरागड़े अक्टूबर 2020 से कंबोडिया में भारत की राजदूत हैं.
सुर्खियां या यूं कहें विवादों से देवयानी खोबरागड़े का पुराना नाता है. न्यूयॉर्क में पोस्टिंग के दौरान, देवयानी खोबरागड़े खूब सुर्खियों में रहीं लेकिन गलत वजहों से. उनपर वीजा फ्रॉड से लेकर नौकरानी को कम सैलरी देने के आरोप लगे थे. डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी की वजह से देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. उस प्रकरण के चलते भारत-अमेरिका के कूटनीतिक संबंध भी बिगड़ गए थे.