जापान के फुकुशिमा में 5.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके, सहम गए लोग

टॉक्यो: जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि शुक्रवार तड़के पूर्वी जापान में भूकंप आया, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र फुकुशिमा प्रान्त के तट पर था, जहां तेज झटके दर्ज किए गए। एजेंसी की ओर से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं जानमाल के नुकसान की भी अभी खबर नहीं है।

जापान में इस साल के शुरुआत में भी जापान भूकंप के झटकों से दहल गया था। इस साल एक जनवरी में को जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी लहरे भी उठने लगी थीं। इशाकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर की ऊंची समुद्री लहरें देखने को मिली थीं और इससे काफी नुकसान हुआ था। बड़ी संख्या में मकान गिर गए थे।

भूकंप के लिहाज से जापान बेहद संवेदनशील देश है। जापान में हर साल छोटे-बड़े करीब एक हजार भूकंप आते हैं। जापान पेसिफिक रिंग ऑफ फायर के क्षेत्र में आता है। इस रिंग ऑफ फायर का असर न्यूजीलैंड से लेकर अलास्का, उत्तर अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका तक होता है। रूस, अमेरिका, कनाडा, पापुआ न्यू गिनी, पेरू और ताइवान जैसे देश भी इसी सीमा में आते हैं। जापान चूंकि भूकंप का केंद्र हैं इसलिए जापान में भूकंप की मॉनिटरिंग करने का सिस्टम काफी मजबूत और अपडेट है। जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी जापान को छह स्तरों लगातार और हर पल मॉनिटर करती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button