इटावा से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर

जेवर टोल प्लाजा पर पीछे से जा घुसी, 15 यात्री घायल

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर टोल प्लाजा पर सुबह सवारियों से भरी बस एक कैंटर से अचानक टकरा गई। इस घटना में 15 लोग घायल हो गए। बस इटावा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया है। मौके पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया था, जिसे जल्द ही क्लियर कर दिया गया।

थाना जेवर क्षेत्र के अधीन यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना जेवर टोल प्लाजा के पास हुई। यहां सवारियों से भरी एक ट्रैवल कंपनी की डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक कैंटर में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। घटना के दौरान सवारियां बस के अंदर ही फंस गईं। जिसके तुरंत घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना जेवर पुलिस मौके पर पहुंची और जेपी इंफ्राटेक की आपदा राहत टीम की सहायता से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि घटना में कुल 15 लोगों को मामूली चोटें आई है। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से जेवर के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।

टक्कर के बाद टोल प्लाजा के पास खड़ी अन्य कई गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में बस के चालक, परिचालक समेत कई यात्री घायल हुए है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हालांकि, कुछ यात्रियों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button