लंदन में भाजपा के समर्थन में कार रैली का आयोजन

ब्रिटिश सांसद बोले- भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर

लंदनः हैरो सांसद और पद्मश्री विजेता बॉब ब्लैकमैन कहते हैं कि भारतीय चुनाव दुनिया में लोकतंत्र की सबसे बड़ी कवायद है। भारत में जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है, तब में भारत और ब्रिटेन के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है। भाजपा सरकार के कारण भारत एक बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने है।
ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके ने लंदन में एक कार रैली का आयोजन किया। कार रैली का आयोजन भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को समर्थन देने के लिए किया गया था। रैली नॉर्थोल्ट में कच्छ लेवा पाटीदार समाज परिसर से शुरू हुई और वेम्बली में स्वामीनारायण बीएपीएस मंदिर में समाप्त हुई।

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनने की राह पर
हैरो सांसद और पद्मश्री विजेता बॉब ब्लैकमैन कहते हैं कि भारतीय चुनाव दुनिया में लोकतंत्र की सबसे बड़ी कवायद है। भारत में जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है, तब में भारत और ब्रिटेन के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है।

भाजपा सरकार के कारण भारत एक बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने है।
हम यूके और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने रक्षा और सुरक्षा में सहयोग पर भारत के साथ एक मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। हम भारत में हो रहे विकास से प्रेरित है। हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाएं और भाजपा फिर एक बार सरकार में आए।

Related Articles

Back to top button