राशिफल आज 31 मार्च 2024

राशिफल आज 31 मार्च 2024
मेष
कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी की भी बात पर भरोसा करने के बजाय उसकी सत्यता पहले परख लें। धर्म-कर्म में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। शरीर में संक्रमण और खुजली की शिकायत हो सकती है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ
घरेलू विवाद आज सुलझ सकते हैं। दिन आनन्ददायी और उत्साह से भरपूर रहने वाला है।दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापारिक लेन-देन से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है।
मिथुन
नया घर लेने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी की वजह से किसी समस्या से पार पा सकेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। चित्त शान्त और गम्भीरता युक्त रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे।
कर्क
दोपहर के बाद आपके आत्मविश्वास में शानदार वृद्धि होगी। गुस्सा हो सकते हैं।प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा वक्त बितायेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर सार्थक उपयोग कर पायेंगे। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।
सिंह
जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बहसबाजी से आपके काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार की समस्याओं में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण समस्या बढ़ेगी।
कन्या
सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।मनोबल बढ़ा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।
तुला
माता-पिता की दवाइयों पर धन खर्च होगा। मन व्यथित हो सकता है।जीवनशैली व्यवस्थित रखें। घर पर परिजनों के साथ उत्तम समय बितायेंगे। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। पाचन में खराबी होने की सम्भावना है।
वृश्चिक
अपने काम करने के तरीके को बदलने का विचार बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ है।समाज में आपकी सराहना होगी। घर का माहौल सुखदायक रहेगा। कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु
स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी।कारोबार में नुकसान हो सकता है। पुराने विवाद उठ खड़े हो सकते हैं। शान्त होकर के अपने काम में ध्यान दें। सम्भव हो तो महत्वपूर्ण कार्यों को दो दिनों के लिये टाल दें। संयम और सहनशीलता का परिचय देते हुये कार्य करें।
मकर
दिन पूरी तरह के आपके लिये लाभकारी रहेगा।गम्भीरता से न लें। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। परिवार में आप लोगों के बीच सेतु की तरह काम करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से प्रोत्साहन और अपेक्षित मदद मिलेगी।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव का विचार बना सकते हैं। परिवार वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पिता की सलाह से आपको लाभ होगा। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
मीन
ललित कलाओं और मनोरञ्जन में काफी रुचि लेंगे। बहुत लाभ होगा। व्यर्थ विवादों को टालने का प्रयास करें। काम के बजाय योजनाओं में ज्यादा रुचि रहेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। नये व्यापारिक सौदे हो सकते हैं।
पं सुभाषपाण्डेय