लोकसभा चुनाव 24ः कन्नौज सीट से अखिलेश यादव आज 12 बजे भरेंगे नामांकन

कन्नौज(उत्तर प्रदेश): कन्नौज की सियासी सरगर्मियों के बीच सपा ने कन्नौज से प्रत्याशी बदल दिया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं यहां से चुनाव लड़ेंगे और कन्नौज सीट से आज 12 बजे भरेंगे नामांकन दाखिल करेंगे।

दो दिन पहले सोमवार को सपा प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप का नाम घोषित करने के बाद स्थानीय नेताओं में निराशा और नाराजगी दिखने लगी थी। कार्यकर्ताओं की मांग पर दोपहर में संकेत देने के बाद शाम को अखिलेश यादव का नाम घोषित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और नेता अखिलेश यादव से ही कन्नौज से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

सपा के गढ़ की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट कन्नौज से लगातार अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की स्थानीय सपा नेता मांग कर रहे थे। लंबे समय से यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ने का आश्वासन भी देते आ रहे थे। इस बीच सोमवार को सपा ने कन्नौज से अखिलेश के यादव के भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह को टिकट दे दिया था।

इसके बाद से भाजपा ने जहां राहत की सांस ली थी, वहीं सपा नेताओं में नाराजगी और निराशा नजर आने लगी थी। वह लगातार सपा मुखिया से संपर्क करके उनसे लड़ने की मांग पर ही अड़े हुए थे। मंगलवार रात से जिले के ग्रुपों में उनके चुनाव लड़ने के संदेश भी वायरल होने लगे थे। इसे लेकर जब इटावा में जनसभा करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पत्रकारों ने सवाल पूछा था तो उन्होंने ऐतिहासिक जीत होने का दावा करते हुए खुद लड़ने का संकेत दिया था।
विज्ञापन

इस बीच सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद देर शाम पौने सात बजे समाजवादी पार्टी के एक्स पर बने ऑफीसियल एकाउंट से भी अखिलेश यादव के लड़ने और 12 बजे नामांकन करने का ऐलान कर दिया गया था। इसे अब कन्नौज की सियासत गर्मा गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button