लोकसभा चुनाव 24ः स्मृति ईरानी का सपा-कांग्रेस पर हमला

कहा: वायनाड में आतंकी संगठनों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी

मेरठ: गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर प्रहार किया। कहा कांग्रेस का विश्वास न लोकतंत्र और संविधान में हैं। सत्ता का नशा क्या होता है यह कांग्रेस में देखा जा सकता है।

केरल के वायनाड में राहुल गांधी उस आतंकी संगठन के सहयोग से चुनाव लड़ रहे हैं जिस पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) नाम के इस संगठन ने केरल में हर जिले हिंदू नेताओं की सूची बनाई है जिनका वह वध करना चाहते हैं। आतंकी संगठन के राजनीतिक नेताओं की मदद लेने को तैयार है। एसडीपीआइ पापुलर फ्रंट आफ इंडिया की राजनीतिक शाखा है।

इसी तरह तमिलनाडु में कांग्रेस उनके साथ जिन्होंने बाबा साहब का संविधान जलाया था। पश्चिम बंगाल में गांधी खानदान उनका समर्थन लेते हैं जो राम भक्तों पर पथराव करते हैं, नौजवानों को मौत का घाट उतार कर उनकी लाशों का प्रदर्शन करते हैं।

भाजपा की फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस के नेता कहते हैं कश्मीर में धारा 370 हट गई तो क्या फर्क पड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने तेवर भरे लहजे में कहा कि इंडी गठबंधन में नेता कौन है पता नहीं, नीयत उनकी लुटेरों की है जग जानता है। अमेठी जहां कांग्रेस का 50 साल गांधी खानदान का रहा है।

कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व को नकारा
स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया। कांग्रेस का अहंकार ऐसा है कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह का न्यौता भी ठुकरा दिया। उन्होंने देर से आये भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के बारे में कहा कि मेरठ वासियों का सौभाग्य है कि उनके प्रत्याशी टीवी सीरियल में भगवान राम की भूमिका को साकार करने वाले अरुण गोविल हैं। अरुण का अर्थ सूरज होता है। वह विकास का प्रकाश मेरठ में लाएंगे। उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

Related Articles

Back to top button