महंगी साड़ी प्रियंका चोपड़ा ने किए राम मंदिर के दर्शन

सरप्राइज विजिट में राम लला के प्रिय रंग की पहनी साड़ी

अयोध्याः प्रियंका चोपड़ा की सरप्राइज विजिट उनके इंडियन फैन्स को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है। पहले तो इस अदाकारा ने बुल्गारी के इवेंट में अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट से सबके दिल को घायल किया। फिर अंबानी और बुल्गारी द्वारा आयोजित होली पार्टी में साड़ी गाउन पहन देसी गर्ल ने सबको क्लीन बोल्ड कर दिया।

अब प्रियंका का पारंपरिक साड़ी लुक भी सभी का दिल जीत रहा है। उनका ये अवतार तब नजर आया जब वो अपनी बेटी मालती, पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने पहुंचीं।

निक और मालती का देसी लुक
निक जोनस और मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी राम मंदिर के दर्शन के दौरान भारतीय कपड़ों में दिखाई दिए। पीसी ने अपनी बेटी को पीच कलर और पिंक फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता सेट पहनाया था। इसके दुपट्टे को उन्होंने मालती के सिर पर बांधा था, जो बहुत ही क्यूट लगा। निक ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा सेट पहना था। इसे उनके लिए फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से लिया गया था।

कहा जाता है कि भगवान राम के सबसे पसंदीदा रंगों में से एक येलो ह्यू भी था। यही वजह है कि अयोध्या में मंदिर की नींव रखे जाने के अवसर पर राज्य सरकार ने कई घरों को पीला और पीतांबरी रंगों से रंग दिया था। शायद इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने भी राम लला के प्रिय रंग की साड़ी अपने लिए चुनी।

प्रियंका की साड़ी को चंदेरी सिल्क से तैयार किया गया था। ये फैब्रिक ग्लॉसी और शीयर टेक्सचर का होता है। इस कपड़े को पारंपरिक तरीके से ही बनाया जाता है। यही वजह है कि प्रियंका ने भी जो पीले रंग की साड़ी पहनी थी, उसे बनने में करीब चार से पांच सप्ताह का समय लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button