राम नवमी के दिन राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा

17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे देखें ‘राम लला का सूर्य अभिषेक

अयोध्या/लखनऊः सूर्य तिलक मैकेनिज्म का उपयोग पहले से ही कुछ जैन मंदिरों और कोणार्क के सूर्य मंदिर में किया जा रहा है। उसी थीम पर इस वर्ष राम नवमी के पावन पर्व पर 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे देखें ‘राम लला का सूर्य अभिषेक होता दिखेगा।

अयोध्या में भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम नवमी की विशेष तैयारियां की हैं। इसके तहत राम नवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी। निरंतर चार मिनट तक किरणें राम लला के मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्रीराम लला का सूर्य तिलक करने की तैयारी संपूर्ण परिश्रम से हो रही है। संभव है कि राम नवमी पर वैज्ञानिकों का प्रयास फलीभूत हो जाए। तकरीबन 100 एलईडी स्क्रीन के जरिए इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

देश के कई मंदिरों में देवी-देवताओं का पहले से हो होता आया है सूर्य अभिषेक
सूर्य तिलक मैकेनिज्म का उपयोग पहले से ही कुछ जैन मंदिरों और सूर्य मंदिरों में किया जा रहा है। हालांकि, उनमें अलग तरह की इंजीनियरिंग का प्रयोग किया गया है। राम मंदिर में भी मैकेनिज्म वही है, लेकिन इंजीनियरिंग बिल्कुल अलग है।

कोबा जैन तीर्थ अहमदाबाद (गुजरात का जैन मंदिर)
सूर्य तिलक गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित कोबा जैन तीर्थ में भी होता है। कोबा प्राचीन जैन ग्रंथों पर एक विशाल संग्रह रखने के लिए जाना जाता है। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। अहमदाबाद में यह मंदिर इस तरह बनाया गया है, जहां जैन धर्म और विज्ञान का संगम होता है। यहां हर साल 22 मई को लाखों जैनियों की उपस्थिति में सूर्य अपनी किरणें श्री महावीर स्वामी भगवान के मस्तक पर डालता है। यह अनोखी घटना करीब तीन मिनट तक होती है।

कोबा जैन आराधना केंद्र के ट्रस्टी बताते हैं, 1987 से हर साल सूर्य तिलक 22 मई को दोपहर 2.07 बजे होता है। आज तक इस समय बादलों को सूर्य की किरणों में बाधा डालते नहीं देखा गया है। ट्रस्टी का यह भी कहना है कि कोई जादू नहीं है, बल्कि गणित, खगोल विज्ञान और मूर्तिकला के पारंपरिक ज्ञान के सही उपयोग के साथ मंदिर के कुशलतापूर्वक निर्माण के कारण ऐसा सूर्य तिलक संभव हुआ है।

कोबा जैन तीर्थ अहमदाबाद के अलावा इसी प्रकार से बंगलूरू के गवी गंगाधरेश्वर मन्दिर, मोढेर का सूर्य मन्दिर और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मन्दिर में भी सूर्य अभिषेक होता आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button