राशिफल  आज 17 जुलाई 2024

मेष
अपने कौशल से कठिन कार्यों को पूरा करेंगे। दिन शानदार रहेगा।सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। लव लाइफ को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। विवाहित दंपत्ति रोमांटिक रहेंगे। पारिवारिक मेलमिलाप होगा। किसी करीबी के साथ यात्रा कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा।

वृषभ

जल्दबाजी में फैसले न लें। दिन कुछ कठिन हो सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। करियर को लेकर आज का दिन अनुकूल रहेगा । व्यापार में सामान्य तेजी रहेगी। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। लवर्स को सावधान रहना होगा।

मिथुन

कुछ विवाद के चलते चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। दिन सामान्य रहेगा।पूजा पाठ में हिस्सा लेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधियां सुचारू रहेंगे। नए स्रोत से लाभ हो सकता है। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेमियों को आज अच्छा खबर मिलेगी।

कर्क

धन लाभ होगा। पुराने कर्जे चुका सकते हैं। दिन पूरा सुखद रहने वाला है।आपको करियर को लेकर नई सूचना मिलेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। आपका दिन शुभ रहेगा। दंपत्तियों यात्रा का मौका मिल सकता है। रोमांटिक मूड में प्रेमी एक दूसरे को प्रपोज करेंगे।

सिंह-

वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजाेर महसूस करेंगे। दिन तनावपूर्ण हो सकता है। नौकरी करने वालों को अफसरों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस के मौके मिलेंगे। प्रेमियों का दिन अच्छा रहेगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें।

कन्या-

कई तरह की जिम्मेदारियों के चलते निर्णय कर पाने में असमंजस महसूस करेंगे।दिन उलझन से भरा रहेगा। किसी को सलाह न दें, विवाद होने की संभावना है। परिस्थितियों के अनुसार धन खर्च करें। नौकरी मिल सकती है। प्रेमियों को सावधान रहना हाेगा।

तुला

नई डील हो सकती है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहेगा। धन संपत्ति की सुरक्षा करनी चाहिए। पुराने काम से लाभ होगा। आपका दिन शुभ रहेगा। लवर्स को मिलने का मौका मिल सकता है। दिल की बातें होंगी।

वृश्चिक
कोर्ट में चल रहे केस का फैसला आ सकता है। दिन पैतृक मामलों को लेकर अच्छा रहेगा। एकांत में समय व्यतीत करना चाहेंगे। पठन पाठन में मन लगेगा। किसी को सलाह न दें। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करें। आर्थिक लाभ होगा। धन के मामले में मालामाल रहेंगे। प्रेमियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु

किसी की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। दिन कुछ समस्या से भरा हो सकता है। सावधान रहना होगा। यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। लव कपल को मिलने का मौका मिलेगा। रोमांटिक रहेंगे। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं।

मकर
सोचे हुए काम पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। दिन धन संपत्ति के मामले को लेकर ठीक रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। पारिवारिक विवाद दूर हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। प्रेमियों को कष्ट हो सकता है। प्यार का इजहार नहीं कर पाएंगे। सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ

पूजा पाठ में मन लगने के साथ कारोबार में लाभ होने की संभावना है। दिन शुभ रहने वाला है।मनचाहे व्यंजन का लाभ उठाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लव राशिफल के अनुसार प्रेमियों का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। मूवी देखने का प्लान बनेगा। अपने क्रश को गिफ्ट देंगे।

मीन

पारिवारिक विवाद दूर होंगे। दिन सुखद रहने वाला है।आर्थिक लाभ होने के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बेकार के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लव कपल को अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button