21 पूर्व जजों ने लिखी चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को चिट्ठी
न्यायपालिका की मौजूदा स्थिति पर जताई चिंता

नई दिल्लीः देश के 21 पूर्व जजों ने सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को चिट्टी लिखी है। चिट्ठी में न्यायपालिका पर अनुचित दबाव का जिक्र किया गया है। चीफ जस्टिस को खत लिखने वाले 21 जजों में 17 हाईकोर्ट के पूर्व जज और 4 सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज शामिल हैं। जजों ने सीजेआई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में कहा कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर और दबाव डालकर न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा कर रहे हैं। इस वजह से लोगों का भरोसा कोर्ट-कचहरी पर कम हो रहा है।
21 पूर्व जजों ने लिखा- न्यायपालिका पर अनुचित दबाव
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को लिके पत्र में 21 पूर्व जजों ने लिखा कि हमपर कुछ गुटों की ओर से अनुचित दबाव के साथ गलत सूचना और सार्वजनिक अपमान के माध्यम से न्यायपालिका को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। यह हमारे संज्ञान में आया है कि संकीर्ण राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत लाभ से प्रेरित ये तत्व हमारी न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
जूडिशरी के खिलाफ जनता की भावनाओं को लेकर चिंतित
हम विशेष रूप से गलत सूचना की रणनीति और न्यायपालिका के खिलाफ जनता की भावनाओं के बारे में चिंतित हैं। यह न केवल अनैतिक हैं, बल्कि हमारे लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के लिए भी हानिकारक हैं।
21 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की ओर से चीफ जस्टिस को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि न्यायिक निर्णयों की चुनिंदा रूप से प्रशंसा करने की प्रथा किसी के विचारों के साथ मेल खाती है। साथ ही उन लोगों की तीखी आलोचना करती है जो न्यायिक समीक्षा और कानून के शासन के सार को कमजोर नहीं करते हैं।