बीजेपी ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अध्यक्ष के नाम का किया ऐलान

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने अध्यक्षों का चुनाव कर लिया है। पिछले साल पार्टी के आंतरिक चुनाव शुरू होने के बाद से अब तक 22 राज्यों में उसके संगठनात्मक प्रमुखों का चुनाव हो चुका है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक आवश्यक औपचारिकता भी पूरी हो गई है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जिसमें पार्टी ने संगठन में लंबे समय तक काम करने वाले और सामाजिक मानदंडों पर खरा उतरने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी। रवींद्र चव्हाण, एन रामचंदर राव, पी वी एन माधव, राजीव बिंदल और महेंद्र भट्ट को क्रमशः इन राज्यों में पार्टी अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी तरह अंडमान एवं निकोबार में अनिल तिवारी को पार्टी अध्यक्ष चुना गया।

बीजेपी के संवैधानिक निर्देश को पूरा किया
पिछले कुछ दिनों में कई प्रदेश प्रमुखों के चुनाव ने बीजेपी के संवैधानिक निर्देश को पूरा किया है, जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की जगह लेंगे।

कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक
बीजेपी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसके 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है।

36 राज्य इकाई में से आधे के अध्यक्ष बदलेंगे
देश में कुल 36 राज्य पार्टी इकाई हैं। कुछ और राज्य इकाइयों में चुनाव हो जाने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का ऐलान कर देगी। अप्वाइंटमेंट के हालिया राउंड में महाराष्ट्र को रवींद्र चव्हाण नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिले हैं। वह यहां वर्किंग प्रेजिडेंट थे।

उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को एक और टर्म के लिए प्रदेश अध्यक्ष बने रहना होगा। आंध्र प्रदेश में पीवीएन माधव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने डी. पुरंदेश्वरी का स्थान लिया। वह ओबीसी वर्ग से आते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरी पकड़ रखते हैं। तेलंगाना को भी नया प्रदेश प्रभारी मिल गया है। रामचंदर राव को यह दारोमदार दिया गया है। राव छात्र राजनीति से उठे हैं और अब केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की जगह लेंगे, जो जुलाई 2023 में अध्यक्ष बने थे। पुडुचेरी में वीपी रामलिंगम को नया बीजेपी प्रदेश इकाई का प्रमुख बनाया गया है। मिजोरम में के बेचुआ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button