राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

मुर्मु ने बताया होली को जीवंत त्योहार

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए। देश में सोमवार को होली मनाई जाएगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार श्हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है.

होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार- मुर्मु
मुर्मु ने कहा कि होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि होली हमारे संबंधों को फिर से जीवंत करने और वसंत के आगमन का स्वागत करने के लिए एक मार्मिक मोड़ के रूप में कार्य करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button