कान्स में इस भारतीय महिला ने साड़ी में सादगी से बढ़ाई देश की शान

कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर भारत का नाम शान से ऊंचा हुआ है। नैंसी त्यागी के बाद अब एक महिला ने ‘मेड इन इंडिया’ आउटफिट में विदेशियों को मात दे डाली है। उन्होंने में ना सिर्फ साड़ी में सादगीभरे अंदाज से लोगों का दिल जीता बल्कि जूलरी से भारत की विरासत को भी खूबसूरती से प्रजेंट किया है।

फ्रांस के शहर कान्स में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे अपनी चमक बिखेरे हुए हैं। एक से बढ़कर एक फैशन डिजाइनर के आउटफिट रेड कार्पेट पर देखने को मिल रहे हैं। वेस्टर्न के साथ ही ट्रेडिशनल अटायर का भी खूबसूरत कलेक्शन देखा जा रहा है। इस बीच एक भारतीय महिला ने अपने आउटफिट और रॉयल अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में कमला मिल्स की मालिक निदर्शना गोवानी ने अपनी फर्स्ट अपीरियंस में ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत दिखाई है। उनकी साड़ी के साथ ही जूलरी को भी बहुत खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि निदर्शना ने जो नेकपीस पहना है उसके पूरी दुनिया में संभवत: 5 पीस ही होंगे। उन्हें देखकर लगता है जैसे कि भारत की विरासत को समेटे हुए हैं।(फोटो साभार: इंस्टाग्राम

निदर्शना की खूबसूरत साड़ी
बॉलीवुड के सेलिब्रिटी के तरह ही निदर्शना गोवानी ने भी भारत की तरफ से 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हिस्सा लिया। और, रेड कार्पेट पर दिलकश अंदाज से अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने अपनी फर्स्ट अपीरियंस के लिए फैशन ब्रांड गेविन मिगुएल की येलो कलर की साड़ी सिलेक्ट की। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति को पेश करने के साथ ही इंडियन आर्ट को भी विदेशी मंच पर खूबसूरती से दिखाया। इस साड़ी मे निदर्शना काफी एलिगेंट लग रही थीं।

कमला मिल्स के मालकिन की साड़ी के जरिए फ्रांस में लोगों ने बारह गज का जादू देखा। निदर्शना के अटायर की खास बात ये है कि इसे 100 से ज्यादा बुनकर ने बारीक जरदोजी की कढ़ाई करके बनाया है। उनकी येलो ऑर्गेंजा साड़ी पर वाइट स्टोन से की गई एम्ब्रॉयडरी आउटफिट में शाइन जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने इसे वी नेकलाइन वाले वाइट ऑर्गेंजा ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। ब्लाउज पर भी साड़ी की तरह ही जरदोजी एम्ब्रॉयडरी से फ्लावर बने हुए हैं।

जूलरी में दिखी विरासत
निदर्शना के आउटफिट के साथ ही उनकी जूलरी भी बहुत यूनिक थी। उन्होंने घन सिंह के कलेक्शन से 118 साल पुराने मीना जादाऊ जूलरी से रॉयल टच दिया है। निदर्शना ने शाही अंदाज के लिए शानदार कृष्णा गुआ नवरत्न हार पहना था। जिसमें पोल्का हीरे लगे हुए हैं, जो भारत में पैदा होने वाले बिना कटे हीरों के सबसे पुराने रूपों में से एक है। इस नेकपीस को बनाने में 200 कारीगर और 1800 घंटे लगे हैं। हार के साथ निदर्शना ने मैचिंग इयररिंग के साथ ही एक हाथ में बैंगल और दूसरे हाथ में एक्सपेंसिव वॉच केरी की। उनका ओवरऑल लुक विदेशी सरजमी पर भारत ही अहमियत बता रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button