अनुष्का शर्मा-विराट के बॉडीगार्ड ‘सोनू’ – सालाना सैलरी 1.20 करोड़

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और आईपीएल 2024 आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली जोड़ों में से एक हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग अक्सर उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने या सार्वजनिक रूप से देखे जाने पर उनके साथ फोटो लेने जैसी साधारण चीजों के बारे में उत्सुक रहते हैं।

ऐसे में कपल जहां भी जाता है फैंस बेकाबू हो जाते हैं। कई बार तो कपल के साथ फोटो लेने के लिए अफरा- तफरी भी मच जाती है। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का कड़ी सुरक्षा की जरूरत पड़ती है। यहां उन्हीं के बारे में जानेंगे, जो खचाखच भीड़ में भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बाल भी नहीं बाका होने देते यानी उनके बॉडीगार्ड।

अनुष्का से पुराना है रिश्ता
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस शख्स पर है उनका नाम है प्रकाश सिंह उर्फ सोनू। एक्ट्रेस के साथ सोनू पिछले काफी समय से जुड़े हुए हैं। 2017 में विराट कोहली से शादी करने से पहले से सोनू, अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड हैं। वहीं, शादी के बाद वो विराट और अनुष्का दोनों को सुरक्षा देते हैं।

अनुष्का शर्मा के लिए सोनू बेहद खास है। एक्ट्रेस उन्हें परिवार के सदस्य की तरह मानती है। यहां तक कि उनका बर्थडे भी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। 2018 में दोनों की एक फोटो भी सामने आई थी। उस वक्त एक्ट्रेस जीरो की शूटिंग कर रही थी और उन्होंने सेट पर सोनू का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

सीईओ को देते हैं मात
अनुष्का शर्मा के लगभग हर पब्लिक अपीरियंस में सोनू एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं। इसके लिए वो मोटी रकम भी वसूलते हैं। सीटीसी के मामले में सोनू कई कंपनी के सीईओ को मात देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू की सालाना आय एक करोड़ से ऊपर है। सोनू की एनुअल सैलरी 1.20 करोड़ है, जो देश के कई सीईओ से ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button