बेंगलुरु ने पंजाब को 60 रन से हराया, कोहली की तूफानी पारी!

कोहली ने 47 गेंद में 7 चौके और6 छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली

धर्मशाला: आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। यह मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई।

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। उसके 12 मैचों के बाद आठ अंक हैं और टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगा। पंजाब मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है।

वहीं, आरसीबी ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। उसके 12 मैचों के बाद 10 अंक हैं। टीम अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि, उन्हें इसके बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु के अगले दोनों मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैं। 12 मई को टीम दिल्ली कैपिटल्स से और 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली थी। वहीं, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। राइली रूसो ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके अलावा शशांक सिंह ने 37 रन और सैम करन 22 रन बना सके। सिराज ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्वप्निल सिंह, लोकी फर्ग्य्सून और कर्ण शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

पंजाब के आठ विकेट गिरे
पंजाब को 15वें ओवर में आशुतोष शर्मा के रूप में सातवां झटका लगा। वह आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 16वें ओवर में फर्ग्यूसन ने सैम करन को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 गेंद में 22 रन बना सके। पंजाब को अब भी 27 गेंद में 72 रन की जरूरत है। फिलहाल हर्षल पटेल और राहुल चाहर क्रीज पर हैं।

पंजाब को छठा झटका
पंजाब को 14वें ओवर में छठा झटका लगा। शशांक सिंह रन आउट हो गए। विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो पर वह रन आउट हुए। शशांक ने 19 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 153 रन है। उन्हें 36 गेंद में 89 रन की जरूरत है।

पंजाब को पांचवां झटका
पंजाब की टीम को 126 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। स्वप्निल सिंह ने लियाम लिविंगस्टोन को कर्ण शर्मा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इस सीजन लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। जितेश पांच रन बनाकर आउट हुए थे। फिलहाल शशांक सिंह और कप्तान सैम करन क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 48 गेंद में 114 रन की जरूरत है। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 132 रन है।

पंजाब को चौथा झटका
पंजाब को 11वें ओवर में 125 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने जितेश शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह चार गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल पंजाब को 54 गेंद में 117 रन की जरूरत है। शशांक सिंह और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं।

रूसो अर्धशतक लगाकर आउट
पंजाब को नौवें ओवर में 107 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने राइली रूसो को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शशांक सिंह और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 114 रन है। पंजाब को अब 60 गेंद में 128 रन की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button