मोहनलालगंज के गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला

महिला को मरा जानकर किया दुष्कर्म, घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर

लखनऊ: मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में नशे में धुत वहशी दरिन्दे की दरिन्दगी का मामला प्रकाश में आने पर लोग दंग रह गए। महिला ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो दरिन्दे ने महिला का गला दबा दिया। महिला जब बेसुध हो गई तो महिला को मरा समझकर कर दरिन्दे ने कुकर्म किया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला का इलाज ट्रॉमा सेंटर मे चल रहा है।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक इलाके के एक गांव मे मां बेटे रहते हैं। मंगलवार को बेटा काम पर गया था। आरोप है कि आरोपी युवक सुभाष शराब के नशे मे धुत होकर देर शाम महिला के घर मे घुस आया और महिला से अश्लीलता करने लगा।

महिला अपनी आबरू बचाने के लिए दरिन्दे से भिड़ गई। इस पर दरिन्दे युवक ने महिला को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया जिस पर महिला बेसुध हो गई। महिला को मरा समझकर वहसी दरिन्दे ने दुष्कर्म किया। महिला का बेटा रात में वापस घर आया तो मां की हालत देख दंग रह गया।

बेटे ने लोगों की मदद से मां को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन महिला की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की रात केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button