सीआइएससीई बोर्ड 10वीं और 12वीं 2025 का परीक्षा परिणाम जारी
10वीं में 99.47 और 12वीं में 98.19% स्टूडेंट्स सफल, लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की ओर से सत्र 2023-24 के लिए ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org एवं results.cisce.org पर जारी किया गया है। नतीजे जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स UID और इंडेक्स नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही स्टूडेंट्स Digilocker के माध्यम से भी परिणाम चेक कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं का पास स्कोर 99.09 फीसदी रहा है, वहीं कक्षा 12वीं का पासिंग स्कोर 99.02 फीसदी रहा। कक्षा दसवीं में 252557 छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी। जिसमें 53.33 फीसदी लड़के और 46.67 फीसदी लड़कियां थीं। जबकि कक्षा 12वीं के 99551 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 52.58 फीसदी लड़के और 47.42 लड़कियां थीं।
लड़कियों ने मारी बाजी
कक्षा दसवीं में लड़कियों का पास फीसद 99.37 और लड़कों का पास फीसद 98.84 रहा। जबकि कक्षा 12वीं में लड़कियों का पास फीसद 99.45 और लड़कों का पास फीसद 98.64 रहा। यहां नीचे आप दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब का 10वीं-12वीं की बोर्ड का परिणाम देख सकते हैं।
कक्षा 10वीं का पास स्कोर 99.09 फीसदी रहा है, वहीं कक्षा 12वीं का पासिंग स्कोर 99.02 फीसदी रहा। कक्षा दसवीं में 252557 छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी। जिसमें 53.33 फीसदी लड़के और 46.67 फीसदी लड़कियां थीं। जबकि कक्षा 12वीं के 99551 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 52.58 फीसदी लड़के और 47.42 लड़कियां थीं।
CISCE 10th, 12th Result 2025: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
-सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
-उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
-आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
-छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
(रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो वे इम्प्रूवमेंट एग्जाम में भाग लेकर परिणाम में सुधार कर सकते हैं।)