राशिफल आज  11 मई 2024

राशिफल आज  11 मई 2024
मेष
मित्रों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। आप तकनीक से जुड़े कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
वृष
माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप काफी प्रसन्न रहेंगे।सभी काम अपनी निगरानी में करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये। धन कमाने के नये साधनों पर काम कर सकते हैं।
मिथुन
जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द लेंगे।पूर्व नुकसान की भरपाई हो जायेगी। सहयोगियों के साथ मतभेद दूर होंगे। अपनी प्रतिभा का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आज आपको अजनबियों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये।
कर्क
परिजनों के साथ अनबन और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है। आय के बजाय व्यय ज्यादा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका झगड़ा हो सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ संवादहीनता न होने दें।
सिंह
नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिये बहुत अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ समय का आनन्द लेंगे। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उच्च पदासीन लोगों से सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या
विरोधी भी आपकी प्रशन्सा करेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।
तुला
यद्यपि अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।अधिकारी वर्ग से सम्भल कर रहना चाहिये। बुद्धिमान लोगों की संगत में रहने से आप सही निर्णय ले पायेंगे। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोग धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।
वृश्चिक
किसी पुरानी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है।आप चिन्तित हो सकते हैं। रिश्तों के बीच अहं भावना न आने दें। परिवार में थोड़ी अशान्ति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
धनु
आय में निरन्तरता बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यापार में बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने के लिये आप प्रयासरत रहेंगे। सहयोगियों की मदद से आपको धन लाभ होगा।
मकर
उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है।सकारात्मक बदलाव आयेंगे। पुराना ऋण चुकाने में आसानी होगी। करियर को लेकर बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें।
कुंभ
मीडिया और कला से जुड़े लोग सम्भल कर बयानबाजी करें। आत्मसम्मान और स्वाभिमानी स्वभाव के बावजूद आपको आलोचना झेलनी पड़ सकती है। बच्चों की परवरिश में ध्यान दें। आज नया काम शुरू न करें।
मीन
आप के कुछ आवश्यक काम छूट सकते हैं। अनुशासित रहने का प्रयास करें। हृदय रोगियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आय के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। ज्यादा सोचने के बजाय जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दें।
पं सुभाषपाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button