मुनव्वर फारूकी: चांद रात को मुंबई की सड़कों पर निकले थे, तभी उन पर अंडे गए फेंके

मुंबई: मुनव्वर फारूकी और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। ‘लॉकअप’ और ‘बिग बॉस’ विजेता आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। मुनव्वर फारूकी अपनी शायरियों, कविताओं और स्टैंड अप कॉमेडी से ज्यादा नई कंट्रोवर्सी खड़ी करने के लिए जाने जाते हैं। अब एक बार फिर एक्टर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में मुनव्वर फारूकी पर लोग अंडे फेंकते दिख रहे हैं। मुनव्वर के साथ ये घटना कब और कहां हुई ये आपको बताते हैं।
मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर एक भोजनालय में मुनव्वर फारूकी चांद रात के मौके पर पहुंचे थे। उनके वहां पहुंचने के बाद कुछ लोग भड़क गए और उन पर अंडे फेंकने लगे। बताया जा रहा है ऐसा करने वाले भोजनालय वाले के प्रतिद्वंद्वी थे।
मुनव्वर फारुकी मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर एक रेस्तरां मालिक द्वारा कथित तौर पर अंडे फेंकने के बाद कैमरे पर अपना आपा खोते हुए दिखे. खबर है कि मिनारा मस्जिद में उनकी एक रेस्टोरेंट मालिक से भी लड़ाई हो गई. मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा है.
X पर एक वीडियो खूब वायल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी रेस्टोरेंट के मालिक पर भड़कते नजर आ रहे हैं. आस-पास बहुत भीड़ है. मुनव्वर को उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने कसकर पकड़ा हुआ है. स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि फारूकी गुस्से में आपे से बाहर हो रहे थे.
जब वो भीड़ के बीच निकल रहे होते हैं, इसी बीच उनके ऊपर अंडे फेंके जाते हैं। अपने कई सहियोगियों और बॉडी गार्ड्स की मदद से मुनव्वर फारूकी वहां से जैसे तैसे निकलते हैं। इस दौरान मुनव्वर के चेहरे पर टेंशन साफ नजर आ रही है। वीडियो में लोग उनके साथ धक्का-मुक्की करते भी दिख रहे हैं।
पहले भी शख्स ने दिया था धक्का
बता दें, इससे पहले भी भीड़ में उनके साथ हादसा हो चुका है। वो मुंबई में एक कैफे से बाहर निकले ही थे कि एक शख्स ने उन्हें जोर से धक्का मार दिया था, जिसके बाद वो सीधे जमीन पर गिर पड़े थे। फिलहाल पिछली बार की तरह ही इस बार भी मुनव्वर फारूकी का इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
विवादों से है गहरा नाता
बता दें, मुनव्वर फारूकी ने ‘बिग बॉस 17’ रियलिटी शो जीता और इस के बाद से ही वो लगातार विवादों में छाए हैं। स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी करने के बाद वो पहली बार विवादों में आए थे। जेल की हवा खाकर बाहर आए मुनव्वर को टीवी शो ‘लॉकअप’ का ऑफर मिला। वो इस शो का हिस्सा बने और जीते भी, लेकिन इस बीच कई और नए विवाद पैदा हुए।
एक ओक अंजली अरोड़ा से एक्टर का नाम जुड़ा तो वहीं उनकी शादी और बच्चे का खुलासा हुआ। इसके बाद भी मामला रुका नहीं जब एक्टर बीबी हाउस में पहुंचे तो वहां भी उन्होंने लव कनेक्शन बनाने के कोशिश की। प्यार तो मिला नहीं लेकिन उनकी पोल जरूर खुली। तीन लड़कियों को एक साथ डेट करने और दो को शादी का प्रपोजल भेज चुके मुनव्वर की पोल उनकी ही एक्स गर्लफ्रेंड आयशा ने खोली। फिर भी वो शो जीते। बाहर आने के बाद हाल में ही उन पर तब कार्रवाई हुई जब वो एक प्रतिबंधित हुक्काबार पर गैरकानूनी चीजों का सेवन करते पकड़े गए।