उत्तराखंड में हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व

रिजवाना परवीन, तरन्नुम खान और शाहिदा सिराज कमेटी का सदस्य नामित

देहरादून : उत्तराखंड हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है। ताकि हज यात्रा से जुड़ी नीतियों और समस्याओं पर मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, कोटद्वार नगर निगम की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को हज कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।

इन महिलाओं की नियुक्ति महिला सशक्तीकरण के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रा पर जाने वाली मुस्लिम महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राज्य बनने के बाद पहली बार उन्हें हज कमेटी में प्रतिनिधित्व देकर हमने यह सुनिश्चित किया है कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे कमेटी के समक्ष रख सकें।

इससे पहले भी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करते हुए सायरा बानो को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। हज कमेटी में लक्सर के विधायक मुहम्मद शहजाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है। इनके अलावा जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन और हाजी फईम खान को भी सदस्य नामित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button