माँ पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर फेंकें गये पत्थर

विहिप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का घेराव कर दी आन्दोलन चेतावनी

खटीमा (उत्तराखण्ड) उधमसिंह नगर: मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए टनकपुर जा रहे श्रद्धालुओं पर शुक्रवार देर शाम टनकपुर मार्ग स्थित एक धर्मस्थल पर कुछ लोगों ने पत्थर मार दिए जिससे एक महिला श्रद्धालु चोटिल हो गई। हंगामे की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया।
माँ पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर फेंकें पत्थर, एक महिला श्रद्धालु हुई चोटिल,विहिप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का घेराव कर दी आन्दोलन चेतावनी।

मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर शुक्रवार रात एक धार्मिक स्थल के सामने किसी ने पत्थर फेंक दिया। एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हंगामे की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करवा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे मां पूर्णागिरी दर्शन को पीलीभीत से करीब 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में साउंड सिस्टम लगाकर टनकपुर जा रहे थे। टनकपुर मार्ग स्थित एक धार्मिक स्थल के सामने अचानक पत्थर लगने से एक महिला श्रद्धालु चोटिल हो गई। श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि किसी ने धार्मिक स्थल से पत्थर फेंका है। आसपास से लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button