ड्रीम गर्म हेमा मालिनी ने 75 की उम्र में अपना फिटनेस मंत्र
मांस, मछली का सेवन ना करना फिटनेस का सबसे बड़ा मूल मंत्र

एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी आज भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन को देख उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित डाइट से ही 75 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी फिट हैं।
हेमा मालिनी का एनर्जी लेवल भी कमाल का है। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए ड्रीम गर्ल कड़ी मेहनत करती हैं। एक्सरसाइज, योगा व डांसिंग के साथ साथ हेमा अपनी डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखती हैं। हेमा अपनी डाइट की वजह से ही इस उम्र में भी काफी फिट दिखती हैं। ऐसे में उनके फैंस हमेशा से ही उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।
हेमा मालिनी अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी और शहद व नींबू के साथ करती हैं। ये बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। ड्रीम गर्ल सुबह उठते ही गर्म पानी पीती हैं और इसके साथ ही नींबू और शहद लेती हैं। इससे वो पूरे दिन एनर्जेटिक रहती हैं।
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी प्योर वेजीटेरियन हैं। वो नॉनवेज को हाथ भी नहीं लगाती हैं। उनका मानना है कि मांस, मछली का सेवन ना करना फिटनेस का सबसे बड़ा मूल मंत्र है। वो ऐसे वेजीटेरियन फूड्स का सेवन करती हैं जो फैट बर्न करने में मदद करता है।
हेमा चीनी का बिल्कुल भी सेवन नहीं करती हैं। चीनी की जगह एक्ट्रेस और सांसद शहद का इस्तेमाल करती हैं। शहद का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई स्वस्थ्य लाभ मिलते हैं।
हेमा मालिनी उपवास को भी फिटनेस का बड़ा मंत्र मानती हैं। इसलिए वो हफ्ते में दो बार उपवास रखती हैं। उपवास के दौरान को फ्रेश फ्रूट्स का सेवन करती हैं। इसके साथ ही वो सुबह-शाम ग्रीन टी जरूर पीती हैं। ये बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
हेमा मालिनी बैलेंट डाइट लेने के साथ साथ खुद को हाइड्रेट भी रखती हैं। वो दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीती हैं। इसके साथ ही उन फ्रूट्स का सेवन करती हैं जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।