राशिफल आज  29 मार्च 2024

राशिफल आज  29 मार्च 2024
मेष
वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। दिन की शुरुआत में रूकरूक कर कार्य होंगे।नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय और चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी, विवाद आदि से हानि की आशंका है।
वृषभ
जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।
मिथुन
नेत्र पीड़ा रह सकती है।नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा, यात्रा होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।
कर्क
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य विस्तार की योजना बनाते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। शुक्रवार को घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।
सिंह
जमींन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय और अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें, झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।
कन्या
आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें, धनागम होगा।
तुला
संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। चिंता और भय सताएंगे। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी, मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।पुराने निवेश से लाभ होगा। विवाद न करें। चिंता और तनाव रहेंगे। अनजाने में किसी बड़ी गलती के होने की आशंका है, संभलकर कार्य करें।
आपके व्यापार के लिए अच्छा है
धनु
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें। नए लोगों से सतर्क कर रहें।
मकर
अपने आप पर आप को खुद ही भरोसा नहीं है। निर्णय लेने में आप बहुत कमजोर हैं। रूका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।मन की बात हर किसी को बताने से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।
मीन
आप का गुस्सा आपकी तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है। किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
पं सुभाषपाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button